जमुई: सदर अस्पताल स्थित जेनरेटर कक्ष के बगल में बने भवन से सिविल सर्जन ने अवैध कब्जा हटवाया, कमरे का दरवाजा भी तुड़वाया
Jamui, Jamui | Jun 25, 2026 सदर अस्पताल परिसर स्थित जेनरेटर कक्ष के बगल में बने भवन पर अवैध कब्जा करने और लोगों द्वारा नशे का सेवन करने की मिल रही शिकायत के बाद सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। अचानक बुधवार की देर रात पहुंच गए और कमरे के दरवाजा को तुड़वाकर अवैध कब्जा को हटवाया गया। इसका वीडियो गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे सामने आई है।