पाटी: ग्राम सेमली में वनभाजी उत्सव, महिलाओं ने 11 तरह की भाजियों का किया प्रदर्शन; डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया
Pati, Barwani | Aug 30, 2026 पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं परंपरा की दृष्टि से एक महान आदिवासी परंपरा है वनभाजी की। पहाड़ों और जंगलों में उपलब्ध भाजियां अत्यंत पौष्टिक है और आदिवासी के लिए बहुत ही सुलभ भी है। इसलिए आदिवासी के स्वास्थ्य की दृष्टि से और आर्थिक दृष्टि से वनभाजीयों का उपयोग बहुत महत्वपूर्ण है। आज के युवाओं में इन भाजिय़ों की परंपरा को लेकर उत्साह बहुत कम है। जागरूकता जरूरी है।