गुना कैंट थाना के एबी रोड पर भगत सिंह कॉलोनी के गेट पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। 30 नवंबर को दर्ज शिकायत में फरियादी नेपाल धाकड़ ने पुलिस को बताया, 28, 29 नवंबर देर रात मणिधारी गार्डन से देवपुर गांव उसके भाई गिर्राज धाकड़ पत्नी मिथलेश और बेटी के साथ जा रहे थे, ट्रक टक्कर मार दी, तीनों घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच जारी है।