भीलवाड़ा: सूचना केंद्र क्षेत्र में यातायात पुलिस ने की कार्रवाई, 13 ठेले हटाए, संचालकों पर होगी कानूनी कार्रवाई
भीलवाड़ा। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने सूचना केंद्र क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 13 ठेलों को हटाया। ठेले सड़क किनारे खड़े होने से यातायात बाधित हो रहा था और आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यातायात थाना प्रभारी बाबूलाल टेपण ने बताया।