देेेवरिया: रुद्रपुर क्षेत्र में वायरल वीडियो के बाद पुलिस अधीक्षक ने की बड़ी कार्रवाई, कोतवाल को किया सस्पेंड
Deoria, Deoria | Jun 26, 2025 देवरिया के रुद्रपुर क्षेत्र में 13 जून को मारपीट में घायल भोलू निषाद की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। गुरुवार शाम 4:00 बजे के करीब पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने बताया कि एक आरोपी राज निषाद को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है,वही थाना प्रभारी की लापरवाही उजागर होने पर उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया है।