देेेवरिया: सूरजपुर टोला लालापुर स्थित कथाघाट के पास नदी में मिला 65 वर्षीय अधेड़ का शव, इलाके में मची सनसनी
Deoria, Deoria | Jun 25, 2025 रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर टोला लालापुर स्थित कथाघाट के पास बुधवार सुबह 9 बजे के करीब नदी में एक 65 वर्षीय अधेड़ का शव उतराता मिला। मृतक की पहचान गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के हरैया गांव निवासी मेघू निषाद पुत्र पलई के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि वे मंगलवार शाम किसी काम से घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।