नर्मदापुरम: सेठानी घाट पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने की मां नर्मदा की पूजा, क्षेत्र की खुशहाली की कामना
शुक्रवार को भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने सेठानी घाट पहुंचकर मां नर्मदा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां नर्मदा का पूजन कर क्षेत्र की खुशहाली, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। सेठानी घाट पर पूजा-अर्चना के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा।