शाहजहांपुर: पिता के साथ बाइक सवार मां बेटे को तिलहर में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर पिता की मौत आज शुक्रवार को हो रहा पोस्टमार्टम
शाहजहांपुर में आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजनों ने बताया कि निगोही थाना क्षेत्र में स्थित ढकिया तिवारी के रहने वाले सुरेश पाल सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ मदनापुर जा रहे थे। जिनकी मोटरसाइकिल में तिलहर कस्बे में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई और पत्नी गंभीर घायल हो गई। जिनका मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है।