शाहजहांपुर: कांट रामलीला मैदान में पहाड़ों पर विराजमान मैया के दर्शनों के लिए उमड़ा जनसैलाब
शाहजहांपुर जिले के कस्बा कांट स्थित रामलीला मैदान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बीती रात्रि माता रानी के भव्य जगराते का आयोजन किया गया। जागरण में ऊंचे ऊंचे कृत्रिम रूप से बनाए गए पहाड़ों पर ज्वाला जी से आई ज्योति को विराजमान किया गया। पहाड़ों पर विराजमान मैया के दर्शनों के लिए जन सैलाब उमड़ा। प्रख्यात भजन गायकों के भजनों पर भक्तजन झूमते रहे।