#नालंदा - हरनौत में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण जारी, सुरक्षा के किए गए हैं पुख्ता इंतजाम
दोपहर तक लगी रही मतदाताओं की लंबी कतार
नालंदा से संवाददाता राकेश कुमार
बिहार में आठ सीटों पर शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार की सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। इसी क्रम में नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड कार्यालय में भी मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। मतदान को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरनौत प्रखंड क्षेत्र में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 194 मतदाता हैं, जिनमें 142 पुरुष और 52 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1902 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1476 पुरुष और 425 महिला मतदाता हैं।
मतदान के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर में कुल तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रखंड कार्यालय सह अंचल कार्यालय में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आवास कार्यालय में एक मतदान केंद्र बनाया गया है। बता दें कि
मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। सुबह से ही मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।सुबह से लेकर दोपहर तक मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है।वही मौके पर मौजूद जदयू के प्रदेश महासचिव संजय कांत सिन्हा ने कहा कि
Rahui, Nalanda | Oct 23, 2026