टूंडला: थाना टूंडला क्षेत्र की कृष्णा कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
टूंडला नगर की कृष्णा कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय रिंकू ने किराए के मकान में पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक 2 दिन पहले ही अपनी पत्नी को मायके छोड़कर आया था। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।