टूंडला: डीएम और एसएसपी ने टूंडला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जाएगा
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर डीएम और एसएसपी फिरोजाबाद ने संयुक्त रूप से टूंडला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की लोगों से जानकारी ली। वहीं, अपील करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सभी लोग निश्चित तरीके से अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।