टूंडला: थाना टूंडला क्षेत्र के पुराने बाईपास पर गेल गैस के समीप बम्बा किनारे युवक की हत्या कर शव फेंका
थाना टूंडला क्षेत्र के पुराने बाईपास, राजा के ताल गैल इंडिया के पीछे नगला खगरई को जाने वाले बम्बा के किनारे 35 वर्ष युवक का शव मिला। उसकी शिनाख्त बृजेश जाटव पुत्र रमेश उर्फ मुन्ना लाल निवासी खगरई थाना नारखी लिखा है। सिर में गम्भीर चोट है। मौके पर एसएसपी सौरभ दीक्षित समेत काफी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया है।