टूंडला: टूंडला नगर में दिवाकर समाज द्वारा स्टेशन रोड पर निकाली गई संत गाडगे की शोभायात्रा
टूंडला नगर में आज दिवाकर समाज द्वारा स्टेशन रोड पर संत गाडगे की शोभायात्रा बड़ी ही धूमधाम के साथ निकाली गई। यह शोभायात्रा दीपा का चौराहा से प्रारंभ होकर मैन बाजार, भारत माता चौक, सब्जी मंडी होते हुए सुभाष चौराहा पहुंची। जहां से नगला राधे लाल के पास स्थित सूर्य नगर पर जाकर समाप्त हुई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स की तैनात रहा।