टूंडला: मोहम्मदाबाद हाईवे पर सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, पत्नी ने दर्ज कराई बाइक सवार के विरुद्ध रिपोर्ट
सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने अज्ञात बाइक सवार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूरा मामला थाना टूंडला क्षेत्र के आगरा रोड स्थित मोहम्मदाबाद हाईवे का है। जहां पर 18 फरवरी को बाइक सवार को सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में शकील नामक युवक घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।