भभुआ: मोहनियां में मतगणना के दिन हुई घटना के बाद एफआईआर पर कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
Bhabua, Kaimur | Nov 25, 2025 मोहनिया मतगणना के दिन हुए पथराव मामले में घटना को लेकर एफआईआर हुई थी। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी भी की जा रही थी। मंगलवार को 3 बजे भभुआ कोर्ट के सीनियर वकील प्रहलाद सिंह साथ में हीरालाल यादव द्वारा जानकारी के अनुसार बताया गया कि भभुआ कोर्ट के माननीय जिला जज ने गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। मामले में रामगढ़ के बसपा विधायक पिंटू यादव ने कोर्ट को धन्यवाद ज्ञापन दिया।