गंगधार: भवानीमंडी के राजकीय बिड़ला महाविद्यालय में खेल सप्ताह में गोलाफेंक, भालाफेंक, तश्तरीफेक, रस्साकसी प्रतियोगिता आयोजित
भवानीमंडी के राजकीय बिड़ला महाविद्यालय में खेल सप्ताह के अन्तर्गत गोलाफेक, भालाफेंक, तश्तरीफेक, लम्बीकूद, ऊँचीकूद और रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गोलाफेंक छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पर रित्तीका चौबे तथा छात्र वर्ग में प्रथम स्थान पर दीपक सिंह रहे। भालाफेंक प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पर रितीका चौबे तथा छात्र वर्ग में प्रथम स्थान पर मनीष कुमार रहे।