गिरिडीह जिले में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे जिले में ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है।
प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं तथा लोगों से आपसी भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाने की अपील कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। #apnagiridihnews #GiridihNews #JharkhandNews
Giridih, Giridih | Jun 24, 2026