मुरैना शहर में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत वितरण कंपनी ने शुक्रवार दोपहर बड़ी कार्रवाई की।गणेशपुरा डीसी की टीम ने जौरा रोड और प्रेमनगर में ट्रांसफार्मरों से अवैध तार डालकर बिजली चोरी करने वालों के कनेक्शन काटे। विभाग के PRO के मुताबिक 35 से अधिक अवैध कनेक्शन काटकर 140 किलो से ज्यादा सफेद तार जब्त किया गया।कार्रवाई AE शिवसिंह चौबे के नेतृत्व में हुई।