नरवल: महुआगांव में 90 साल की बुजुर्ग महिला के साथ महिला और उसके चार बच्चों ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज
महाराजपुर थाना क्षेत्र के महुआगांव में मौरंग डालने के विवाद में 90 साल की बुजुर्ग महिला के साथ एक महिला और उसके चार बच्चों ने मारपीट कर दी। थाना प्रभारी ने सोमवार रात 9:00 बजे बताया पीड़ित बुजुर्ग महिला की तहरीर पर महिला उसके दो बेटे और दो बेटियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।