नरवल: नरवल क्षेत्र में अचानक हुई बारिश से गेहूं की फसल खराब, सैकड़ों किसानों को हुआ नुकसान
नरवल क्षेत्र में गुरुवार की सुबह हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। मौसम की स्थिति को देखते हुए किसान गेहूं की कटाई और मड़ाई में जुटे थे। किसान हरिपाल यादव ने गुरुवार 2बजे बताया कितेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया है। गेहूं के पौधे औंधे मुंह गिर गए हैं।