नरवल: नरवल थाना क्षेत्र में एक युवक पर हंसिया से जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज
नरवल थाना क्षेत्र में एक युवक पर हंसिया से जानलेवा हमला किया गया। घटना शीशूपुर गांव की है। पीड़ित जितेंद्र ने बताया कि,गेहूं की कटाई के लिए खेत जा रहा था तभी दूसरे गांव के नंदन सोनकर ने मुझ पर हमला कर दिय जिससे मेरे हाथ में गंभीर चोट आई है। थाना प्रभारी ने रविवार 4:00 बजे बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।