बाबई: ग्राम आंचलखेड़ा में आपसी विवाद के चलते आरोपियों ने महिला के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
मंगलवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी महिला पूजा मीना पति महेश ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी महेश और संतु मीना दोनो ने ग्राम आंचलखेड़ा में फरियादी महिला के घर के सामने उससे गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।