बाबई: इंदौरी चौक पर आपसी विवाद के चलते आरोपियों ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी सूरज पिता अतर सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी गोविंद एवं शिव शक्ति दोनों ने फरियादी से इंदौरी चौक पर गोयल मेडिकल के सामने गाली गलौज कर मारपीट की। दी पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।