बाबई: सिरवाड़ में आपसी विवाद के चलते आरोपों में महिला के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
सोमवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी महिला वर्षा यादव पति संतोष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी संतोष पिता किशन ने ग्राम सिरवाड़ में फरियादी महिला से उसके घर के सामने गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।