खोदावंदपुर: खोदावन्दपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों की ग्रामीण सड़क अतिक्रमण से सिकुड़ रही
खोदावन्दपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों की ग्रामीण सड़कें सिकुड़ती जा रही है।बगलगीरों के सड़क किनारे अतिक्रमण किए जाने से यह स्थिति उतपन्न हो गयी है। दिनोदिन सड़कों के सिकुड़ते रहने से वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी होती रहती है।इस समस्या से विगत दिनों 16नवम्बर को जन संवाद कार्यक्रम में भाग लेने खोदावंदपुर आए डीएम रोशन कुशवाहा से मुखिया ने शिकायत की थी।