खोदावंदपुर: चेरिया बरियारपुर में जनसंपर्क के दौरान सांसद गिरीराज सिंह बोले केन्द्र की मोदी सरकार में बेगूसराय का हुआ चहुंमुखी विकास
केन्द्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में बेगूसराय का चहुंमुखी विकास हुआ है। बेगूसराय में सड़कों का जाल बिछा है। बंद पड़े बरौनी थर्मल पावर को चालू किया गया है। मोदी सरकार खासकर गरीबों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है। उक्त बातें सांसद गिरीराज सिंह ने बुधवार को चेरिया बरियारपुर प्रखंड मुख्यालय से जनसंपर्क अभियान को प्रारंभ करते हुए कही।