खेरागढ़: कागारौल में चोरी की कई घटनाओं का खुलासा, पुलिस ने छह चोरों को किया गिरफ्तार
Kheragarh, Agra | Oct 16, 2026 कागारौल थाना क्षेत्र में हुई चोरी की कई घटनाओं का शुक्रवार दोपहर 2 बजे पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के छह शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के माल की बरामदगी के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।