चैनपुर: मुख्यालय प्यासा, तो गांवों का क्या होगा हाल? चैनपुर में गर्मी से पहले ही गहराया जल संकट
Chainpur, Gumla | Feb 22, 2026 गर्मी की दस्तक से पहले ही चैनपुर में जल संकट की तस्वीर डराने लगी है। जानकारी देते हुए शाम पांच बजे बताया गया कि प्रखंड के घनी आबादी वाले इलाकों में पेयजल व्यवस्था महीनों से बदहाल पड़ी है, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नजर नहीं आई है। एमएलए रोड स्थित बूट बारी में लगा सोलर जलमीनार पिछले करीब छह महीनों से खराब पड़ा हुआ है।