बिजावर: गुलगंज में ‘गांव चलो अभियान’ के तहत जनसंवाद, जल संरक्षण का दिया संदेश
रविवार दोपहर करीब 12 बजे बिजावर विधायक ने ग्राम गुलगंज में ‘गांव चलो अभियान’ के तहत ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और विकास के मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत राधा रमण मंदिर की बावड़ी की साफ-सफाई कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया। यह अभियान 19 मार्च से 30 जून 2026 तक चल रहा है।