कानपुर: उत्तर प्रदेश ट्रेड शो स्वदेशी मेला 2025 का शुभारंभ, खादी एवं ग्राम उद्योग मंत्री राकेश सचान ने किया उद्घाटन
रविवार को 4बजे उत्तर प्रदेश ट्रेड शो स्वदेशी मेला-2025 का शुभारंभ हुआ। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने इसका उद्घाटन किया। सभी स्टॉल 12 अक्टूबर 2025 से 19 अक्टूबर 2025 तक नियमित रूप से खुले रहेंगे।कार्यक्रम का समापन कानपुर नगर की मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।