कानपुर: महाराजपुर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा और बाइक के बीच हुई टक्कर, बाइक सवार युवक घायल
महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया, जबकि ई-रिक्शा में सवार दो-तीन लोगों को भी मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।पवन कुमार ने रविवार 4 बजे बताया कि वह पानी की मोटर और ट्यूबवेल आदि की मरम्मत का काम करते हैं। काम पर जाते वक्त ये हादसा हुआ है।