कानपुर: हरी गर्ल्स हॉस्टल चौराहे के पास नशे में धुत कार चालक ने घर में घुसा दी कार, महिला घायल
हरि गर्ल्स हॉस्टल चौराहे के पास शनिवार रविवार की मध्य रात्रि 2 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। नशे में धुत कार सवारों ने अपनी तेज रफ्तार कार एक घर के अंदर घुसा दी, जिससे घर में मौजूद एक महिला घायल हो गईं। थाना प्रभारी ने बताया घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्राप्त तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।