कानपुर: गोविंद नगर पुलिस ने एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार
गोविंद नगर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दादा नगर फैक्ट्री एरिया में घर में घुसकर चोरी करने के शातिर आरोपी रिंकू पाल उर्फ टांचा को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने रविवार दोपहर 2:30 बजे बताया चोर के पास से पुलिस ने चोरी किया गया माल बरामद किया है। ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।