सीसीटीवी फुटेज आया सामने
राष्ट्रीय उच्च मार्ग NH-5 चंडीगढ़-शिमला पर रविवार आधी रात को एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े चार वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना रात करीब 1:30 बजे सोलन के रबोन क्षेत्र में हुई।
पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों वाहनों को भारी क्षति पहुंची। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि NH-5 पर इस तरह की घटनाएं पहले भी हो
#himachalpradesh #viralpost #bilaspur #वायरल #jaimatadi