सड़क से पलटी HRTC बस, ड्राइवर-कंडक्टर और यात्री घायल
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. थाना चौकी क्षेत्र से सरकाघाट की ओर आ रही एचआरटीसी बस भटेड़ा चौकी के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई. राहत की बात यह रही कि बस गहरी खाई में गिरने के बजाय सड़क के किनारे निचली ओर फंस गई, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया. हादसे के वक्त बस में चालक और परिचालक के अलावा केवल एक यात्री सवार था.
#hrtcbus #BusAccident #Accident #Sarkaghat #Mandi #RoadAccident #himachalpradesh #HimachalNews