अमरोहा: अमरोहा में 235 पीआरडी जवानों को मिलेगा मुख्यमंत्री की सौगात का लाभ
Amroha, Amroha | Aug 18, 2026 अमरोहा, 18 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को गोरखपुर में प्रान्तीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विकास भवन अमरोहा के सभागार में किया गया, जहां जिले के करीब 150 पीआरडी जवानों ने मुख्यमंत्री का संबोधन और घोषणाएं सुनी