अशोक नगर: ईसागढ़ के पास कार की टक्कर से युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर। पडरिया निवासी 20 वर्षीय भगवान सिंह पुत्र भरोसा अहिरवार घर जाते समय ईसागढ़ के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। बताया गया कि कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद परिजन शनिवार रात करीब 10 बजे घायल भगवान सिंह को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर इलाज जारी है हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई है