बांसगांव: बेलीपार के व्यापारी से राजघाट पुल पर हुए लूटकांड का खुलासा, फरार निलंबित दरोगा शुभम श्रीवास्तव ने कोर्ट में किया सरेंडर
गोरखपुर के राजघाट पुल लूट कांड में फरार चल रहे निलंबित दरोगा शुभम श्रीवास्तव ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह घटना 5 अगस्त 2025 की है, जब बेलीपार क्षेत्र के व्यापारी रविशंकर को राजघाट पुल के पास कार सवार लोगों ने रोककर खुद को पुलिसकर्मी बताया और 90 हजार रुपये लूट लिए थे।