मोतिहारी मंडल कारा में आधी रात प्रशासन का बड़ा एक्शन, DM-SP के नेतृत्व में 200 जवानों का धावा!
जेल के भीतर सबकुछ ठीक है या फिर किसी बड़ी गड़बड़ी की आशंका? इसी सवाल के बीच मोतिहारी मंडल कारा में देर रात प्रशासन ने अचानक मोर्चा खोल दिया। DM और SP के नेतृत्व में 200 से अधिक पुलिस जवानों ने जेल को चारों तरफ से घेरकर सघन तलाशी अभियान चलाया। वार्ड से लेकर बैरक और सेल तक खंगाले गए। करीब दो घंटे तक चली इस कार्रवाई से जेल के भीतर अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि, इतनी बड़ी छापेमारी के बावजूद प्रशासन के हाथ कुछ भी आपत्तिजनक नहीं लगा।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।
#MotihariJail #DM_SP_Raid #MotihariNews #EastChamparan #BiharPolice