लखीसराय: सदर अस्पताल में सफाईकर्मी महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
लखीसराय। सदर अस्पताल परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल में कार्यरत सफाईकर्मी महिला सुमन देवी ने एनआरसी के एक कमरे में पंखे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार की दोपहर 2:00 बजे की बताई जा रही। तथा घटना की सूचना मिलते ही कबैया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।