उरई: उरई कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की गोष्ठी, बीएड की प्रवेश परीक्षा नकल विहीन कराने पर चर्चा
Orai, Jalaun | May 30, 2025 उरई तहसील क्षेत्र के उरई कलेक्ट्रेट सभागार में आज दिन शुक्रवार समय 3 बजे जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार सिंह ने एक गोष्ठी की है,गोष्ठी में उन्होंने बताया कि बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 को नकल विहीन और सकुशल एवं निर्विघ्न संपन्न करानी है,जिसको लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दिशा निर्देश दिए है।