घाघरा: घाघरा प्रखंड मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई भव्य झांकी और परेड
Ghaghra, Gumla | Aug 15, 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को मोंटेसरी पैराडाइस एकेडमी घाघरा सहित क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भव्य झांकी और परेड निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। विद्यालय परिसर से निकली झांकी और परेड ब्लॉक चौक, थाना चौक होते हुए चांदनी चौक पहुंची। इस दौरान बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों से वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया।