धनौरा: गजरौला में गौकशी की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, मौके से मांस बरामद
गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव पपरा खादर में गौकशी की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। मौके पर मांस बरामद होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बरामद मांस को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजने।