गाज़ियाबाद: कविनगर क्षेत्र में डबल मर्डर की वारदात आई सामने, आरोपी ने हत्या के बाद आत्महत्या का किया प्रयास, जांच में जुटी पुलिस
कविनगर क्षेत्र स्थित महिंद्रा एन्क्लेव में गुरुवार को डबल मर्डर की वारदात सामने आई। वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। महिंद्रा एन्क्लेव निवासी अमरदीप नाम के व्यक्ति ने अपनी पति और और अपने बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात के बाद आरोपी अमरदीप ने आत्महत्या का भी प्रयास किया।