गाज़ियाबाद: खोड़ा पुलिस ने घरों व दुकानों में घुसकर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 3 मोबाइल बरामद
गुरुवार को थाना खोड़ा पुलिस ने घरों व दुकानों में घुसकर चोरी करने वाले 33 वर्षीय प्रांशुल नाम के एक शातिर अभियुक्त को कविता पैलेस के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से 3 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इसके साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।