गाज़ियाबाद: खोड़ा पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी करने वाले 1 शातिर चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 11 मोबाइल व 1 मोटर साइकिल बरामद
गुरुवार को थाना खोड़ा पुलिस ने घरों व दुकानों से मौका देखकर मोबाइल फोन चोरी करने वाले 24 वर्षीय अखिलेश नाम के एक शातिर अभियुक्त को इन्दिरापुरम खोड़ा अन्डर पास चौकी क्षेत्र लीधी चीक से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से अलग अलग कंपनी के 11 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।