गाज़ियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन की सोसाइटी में दमकल विभाग की टीम ने मॉक ड्रिल करके लोगों को आग बुझाने के तरीके सिखाए
गाजियाबाद में दमकल विभाग की टीम अभियान के तहत लोगों को मॉक ड्रिल के माध्यम से आग बुझाने के तरीके सीख रही है। बुधवार को दमकल विभाग की टीम राजनगर एक्सटेंशन पहुंची और वहां पर लोगों को मॉक ड्रिल के माध्यम से आग बुझाने के तरीके सिखाए, जिससे अगर उनकी सोसाइटी में किसी भी तरीके से आग लगे तो वहां पर मौजूद लोग आग पर काबू पाने में सहायता कर सके।