गया टाउन सीडी ब्लॉक: सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने जनता दरबार में पीड़ितों की एक-एक कर सुनी समस्याएं
गयाजी पुलिस कार्यालय में आज दिनांक 13 मई बुधवार को सिटी एसपी कोटा किरण कुमार के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई। जिसमें फरियादी अपनी-अपनी समस्या लेकर उपस्थित हुए। सिटी एसपी कोटा किरण कुमार के द्वारा सभी लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया। इसकी जानकारी आज दिनांक 13 मई बुधवार की दोपहर 12 बजकर 30 मिनट के करीब सिटी एसपी ने दी है।