राजमहल: उधवा प्रखंड कार्यालय में अबुआ आवास व पीएम आवास को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, दिए गए दिशा-निर्देश
उधवा प्रखंड कार्यालय कक्ष में मंगलवार को अपराह्न करीब 4 बजे लंबित अबुआ आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड समन्वयक आवास संदीप कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान उन्होंने आवास कर्मियों के साथ पंचायतवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।